रामपुर, जुलाई 12 -- गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। बीते दो दिन से उमस भरी गर्मी ने लोगों का सुख चैन छीन लिया है। सुबह से ही कड़ाके की धूप निकलने से वातावरण में उमस काफी बढ़ी हुई है। ऐसे में लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं। शनिवार को सुबह में 10 बजे ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में सड़कों पर निकले लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर गर्मी के कारण यात्री बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने भी अभी दो-तीन दिन तक उमस भरी गर्मी और अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...