लखनऊ, जनवरी 16 -- शहर को बर्फीली हवा जकड़े हुए है। पिछले पांच दिनों के दौरान धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री से गिरकर शुक्रवार को 19.6 पर आ गया है। यानी इस अवधि में करीब 4 डिग्री तक पारा नीचे आ चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन घने या बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लखनऊ में शीत दिवस की स्थितियां भी बन सकती हैं। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 कम, 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे तक पारा 6 डिग्री तक ही चढ़ा। चुभती बर्फीली हवा जरूरी काम से या टहलने निकलने वालों को कष्ट दे रही थी। स्थिति यह थी कि सुबह 10 बजे के समय भी न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था। करीब 10:40 बजे के आसपास धूप निकलने से पारा थोड़ा ऊपर चढ़ा लेकिन 19.6 पर आ कर थम गया। इसके बाद फिर गिरावट का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.