जौनपुर, दिसम्बर 15 -- जौनपुर, संवाददाता। कोहरे का आच्छादन दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद तक कोहरे का असर बना रहा। पांच किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने ठंड और गलन में इजाफा के दिया है। मौसम नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए प्रतिकूल हो गया है। किसानों समेत आम लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सुबह कोहरा, ठंड और गलन के चलते बच्चों को लेकर माताएं परेशान रहीं। 10 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते रहे। सूर्य देव 10 बजे दिखे तो लगा कि चांद निकला है। कुछ मिनटों बाद फिर बादल सूर्य को ढंक लिए। सूर्य और बादल के लुकाछिपी का खेल चलता रहा। सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.