शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहापुर। 31 जनवरी को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। बीएलओ के पास प्रकाशित मतदाता सूची के साथ सभी आवश्यक आवेदन फार्म उपलब्ध रहेंगे। नए मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम कटवाने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार या स्थानान्तरण के लिए फार्म-8 भर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...