आगरा, मई 4 -- जनपद में मई माह की शुरुआत में ही लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह भी बूंदाबांदी के बाद चटक धूप खिली। इसकी वजह से तापमान अधिकतम 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। उमसभरी गर्मी की वजह से लोग व्याकुल दिखाई दिए और निजात पाने के लिए तमाम जतन करते दिखाई दिए। बता दें कि गत शुक्रवार की सुबह बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन शाम के समय धूप खिलने से मौसम साफ होने की उम्मीद रही। शनिवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से निजात की उम्मीद रही, लेकिन मौसम साफ हो गया और दिनभर चटक धूप खिलती रही। जिससे तापमान बढ़ गया। शनिवार को न्यूनतम 28 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को उमसभरी गर्मी का अह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.