किशनगंज, जुलाई 26 -- किशनगंज, संवाददाता। शुक्रवार की अहले सुबह बारिश हुई। कुछ देर बाद तक रिमझिम बारिश होती रही। बारिश की वजह से शुक्रवार को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। गुरुवार को भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। लेकिन शुक्रवार की सुबह बारिश से इस गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं शुक्रवार को दिन भर तेज हवा की वजह से गर्मी का प्रभाव कम रहा। हालांकि दोपहर बाद कड़ी धूप की वजह से गर्मी काफी बढ़ गई थी। बारिश के बाद किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की है। हालांकि अब भी खेती कार्य के लिए बारिश पर्याप्त नहीं हुआ है। गुरुवार की देर रात रिमझिम बारिशों की फुहार हो रही थी। बारिश नहीं होने की वजह से धान की रोपनी पूरी नहीं हो सकी है। जो धान लगी भी है बारिश की कमी की वजह से सूखने के कगार पर आ गई है। लेकिन बारिश होने से वैसे खेतो के लिए संजीवनी साबित होगी...