रुडकी, जून 12 -- 14 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। कर्मचारी नेताओं, नगर निगम मेयर और नगर आयुक्त के साथ हुई वार्ता में सभी मांगों पर चर्चा हुई। इसमें निगम स्तर से पूरी होने वाली सभी मांगों को जून तक पूरा करने का आश्वासन मेयर ने दिया है। इसके बाद गुरुवार शाम चार बजे कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आए। नगर निगम कर्मचारी महासंघ शाखा रुड़की ने नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया था। मांगे पूरी न होने पर कर्मचारियों ने गुरुवार से हड़ताल शुरू किए जाने की चेतावनी दी थी। नगर आयुक्त की ओर से कोई सकारात्मक आश्वासन न मिलने के चलते कर्मचारी गुरुवार सुबह हड़ताल पर बैठ गए। धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता माया देवी ने की। कर्मचारियों ने अपने-अपने अनुभाग का ताला तक नहीं खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.