मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- गोपाष्टमी का पर्व गुरुवार को पूर्ण आस्था, विश्वास और हर्षोल्लास से मना। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गो पूजन शुरू कर दिया। गोशालाओं में भी भीड़ उमड़ी रही। हवन, कीर्तन और भंडारों का दौर चलता रहा। शहर में भी कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे आयोजित किये। श्रद्धालुओं ने गोसेवा और संवर्धन करने का संकल्प लिया। मोरा की मिलक स्थित श्री भगवती गो पुनर्वास आश्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गोपूजन किया। लगभग ग्यारह बजे कामधेनु यज्ञ किया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मंगल कामना की। संस्थापक दीपक वार्ष्णेय ने बताया यज्ञ पंडित अनिल खुगशाल ने कराया। श्रद्धालुओं ने गो माता को तिलक कर और पुष्प माला पहनाकर जल, फल और गुड़ भी अर्पित किया। इसके बाद भोजन प्रसाद बांटा। मुख्य यजमान उषा अग्रवाल रहीं। गोशाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.