किशनगंज, फरवरी 27 -- पोठिया। निज संवाददाता बुधवार को पोठिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जुट गई थी। शिव मंदिरों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ अधिक रही। भोले बाबा के जयकारे नारा का गूंज दूर दूर से सुनाई दे रहा था। पोठिया प्रखंड कार्यालय से सटे सार्वजनिक शिव मंदिर, हल्दीबाड़ी, बलदियाहाट, कलियागंज, छतरगाछ, खड़खड़ी, धुमानिया, कोवाबाड़ी, जलालगच्छ, बारोघरिया, सीताझाड़ी, आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। वहीं नियमानुसार विधि विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इधर सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों में पुलिस बल की कड़ी निगरानी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.