जमुई, फरवरी 27 -- सुबह से ही पूजा को ले मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब सुबह से ही पूजा को ले मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब धनेश्वर , पत्नेश्वर व गिद्धेश्वर धाम में रही भीड़ जमुई, नगर प्रतिनिधि जमुई के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में शिवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले भर में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। आस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। बुधवार की सुबह ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा था। हर-हर महादेव के जयघोष से जिले के शिवालय गूंजते रहे। अहले सुबह विभिन्न मंदिरों में पंडितों के द्वारा महादेव की पूजा की गयी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ औघड़दानी भगवान शिव की पूजा हुई। गंगा जल, दूध, दही, मधू, चंदन, रोड़ी, अच्छत, घी, कपूर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.