आगरा, जनवरी 14 -- समय से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। घर की छतें व पार्काों में रौनक बढ़ रही है। बच्चें खेलने कूदने तो बड़े, बूढ़े धूप की तपिश सेक रहे हैं। ठंड से लोगों को राहत तो महसूस हो रही है, लेकिन सुबह और शाम शीतल चलने से मौसम में गलन बनी है। शाम होते ही लोग अलाव के सहारे बैठ जाते हैं। जिले में बीते कई दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी। धूप के दर्शन नहीं हो रहे थे। आसमान पर बादल छाये थे। ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या अव्यवस्थित थी, लेकिन 11 जनवरी के बाद से मौसम खुशनुमा हुआ है। सुबह से सात बजे ही सूरज चमकने के बाद लोग धूप सेकने बैठ जाते हैं। शहर प्रभु पार्क एवं बारह पत्थर मैदान भी बच्चों से गुलजार है। बड़ी संख्या में बच्चे खेलने पहुंच रहे हैं। शाम होते ही वातावरण में गलन हो जाती है और ठंडी शीतलहर चलने लगती है। इ...