भागलपुर, जुलाई 4 -- भागलपुर। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। करीब दो बार आधे-आधे घंटे के लिए धूप हुई, लेकिन फिर से बादल छा गये। करीब 11 बजे शहर के आंशिक हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ी, लेकिन ये भी तीन से चार मिनट में खत्म हो गया। हालांकि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार तक पूर्णतया बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के वक्त बिजली गिरने की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान के बराबर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.