भागलपुर, फरवरी 18 -- सुबह से ही चमका दिन, रात का पारा चढ़ा भागलपुर। बुधवार की सुबह से ही सूरज चमका तो पूर्वाह्न 11 बजे तक ही दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस का पारा चढ़ गया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से ढाई डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वहीं अधिकतम आर्द्रता 74 प्रतिशत रही। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में दिन का पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा वहीं रात का पारा भी 16.0 डिग्री सेल्सियस के पार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...