अमरोहा, दिसम्बर 6 -- शनिवार सुबह होते ही सूर्य देव ने दर्शन दिए। सुबह से धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड के प्रकोप से कुछ राहत मिली। धूप खिलने के कारण दिन में ठंड का अहसास कम रहा। हालांकि सर्द हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन में धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि रही। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10 व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में लोग घर की छत, पार्क, दुकानों के बाहर, गली-मोहल्लों और अन्य स्थानों पर खड़े होकर धूप सेंकते नजर आए। किसान खेतीबाड़ी के कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल दिन की तुलना में रात में ठंड का अहसास बढ़ा रहा। ठंड बढ़ने के बाद रात के समय कई स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं वहीं दिन में धूप खिलने से हाईवे और बाजारों में सुबह से चहल पहल देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.