अररिया, जुलाई 13 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश हो रही है। दिन भर में मौसम कई बार अपना रंग बदल रहा है। शुक्रवार को भी दिनभर मौसम का रंग बदलता रहा। सुबह के वक्त आसमान में छाये बादल के बीच बूंदा-बांदी बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। धूप खिलने के बाद मौसम में उमस बढ़ गयी। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। इसके बाद दोपहर बाद मौसम ने एक बार फिर अपना रूख बदल दिया। आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बूंदा-बांदी हुई। इसके बाद फिर मौसम सुहाना हो गया। बूंदा-बांदी बारिश होने से किसान परेशान हैं। किसानों की अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं होने के चलते धान रोपनी का कार्य रफ्तार नहीं पड़ रही है। निचले इलाकों में किसान पंप सेट आदि के सहारे धान रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.