गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर की अमूमन हर सड़कों पर सुबह से शाम तक जाम ही जाम का नजारा देखने को मिल रहा है। जाम के झाम से लोग परेशान हो गए हैं। वैसे तो जाम की समस्या नई नहीं है, पर पर्व त्योहारों में जाम से लोग ज्यादा परेशान होते हैं। रमजान का महीना चल रहा है। शाम में शहर के हर चौक चौराहे पर खरीदारी को भीड़ उमड़ती है। इस कारण जाम और बढ़ जाता है। शहर के बस स्टैंड रोड, कचहरी चौक, कालीबाड़ी, मौलाना आजाद चौक, झंडा मैदान के समीप जेसी बोस चौक, मधुबन वेजिस, बरगंडा चौक, मकतपुर चौक आदि जगहों पर जाम से लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। शहर के लगभग चौक चौराहों पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देने से भी जाम का झाम लगता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि शहर में टोटो की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के कारण भी आए दिन जाम की समस्या होती है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.