हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। बुधवार जिले के रुहेरी फीडर की लाइन पर जर्जर तारो को बदलने का काम किया गया। इस कारण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दस हजार घरों के अलावा इंडीस्ट्रीज एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। शाम को लाइन मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर, देहात कस्बा में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कभी दिन में कभी रात में कई कई घंटे बिजली बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। बुधवार को बिजली विभाग के द्वारा ओढ़पुरा से निकलने वाले रुहेरी इंडीस्ट्रीज फीडर की लाइन पर तार बदलने का काम किया गया। इस कारण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.