रामपुर, फरवरी 7 -- शनिवार को सुबह से मौसम साफ है और वातावरण में धूप खिली हुई है। ऐसे में लोगों को बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से निजात मिली है। सुबह 10 बजे ही चटक धूप खिल गई ऐसे में शहर में लोग पार्क और मैदानों में धूप का आनंद ले रहे हैं। वहीं बाजार में भी लोगों की भीड़ है। मौसम साफ हो जाने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। दूसरी तरफ घरों में महिलाओं ने भी जरूरी कामों को निपटाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अब बारिश होने या कोहरा पड़ने की संभावना कम ही है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.