प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। महाकुम्भ के मौके पर प्रयागराज जंक्शन आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्टेशन पर यात्रियों का क्रास मूवमेंट न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन प्रयागराज जंक्शन पर एक बार फिर से वनवे सिस्टम लागू कर दिया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से यह व्यवस्था लागू हो गया। दरअसल गुरुवार को प्रयागराज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई। इस दौरान रेलवे ने इमरजेंसी प्लान भी लागू कर दिया। यात्रियों की भारी आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने तमाम स्नान पर्व की तर्ज पर शुक्रवार से वनवे सिस्टम लागू करने का फरमान जारी कर दिया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से अगले आदेश तक वनवे मूवमेंट लागू रहेगा। अनारक्षित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को सिटी साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.