रामपुर, जनवरी 21 -- रामपुर। मौसम में बदलाव हो चुका है। बीते तीन दिनों से सुबह में धूप खिल रही है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल रही है। सुबह के समय से ही धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोग सुबह से ही पार्कों में बैठकर धूप सेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा और सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। अगले दिनों में हल्की वर्षा हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...