फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। बीस दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बाद शनिवार को सुबह से खिली धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। दो दिन से धूप खिलने के बाद लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली। धूप का साथ पाकर पारा भी उछल गया। दिनभर लोग घरों की छतों, पार्कों और बाहर निकलकर धूप सेंकते रहे। बच्चे पार्कों में मस्ती करते नजर आए। बीते शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहा। गलन भरी हवा भी चल रही थी। दोपहर करीब 11 बजे भगवान भास्कर बादलों का सीना चीरकर बाहर निकले थे तो लोगों को सुकून मिला था। लोगों में अंदेशा था कि धूप निकलने के कारण अब शनिवार को विकराल सर्दी फिर पड़ेगी लेकिन शनिवार को सुबह से सूरज देवता दिखे और पूरे दिन खिली धूप रही। जिसके बाद लोगों को भीषण गलन और शीतलहर से राहत मिली। डीएम आवास के सामने गांधी पार्क में रोज की अपेक्षा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.