गाजीपुर, जनवरी 20 -- गाजीपुर। जिले में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौली के कारण लोगों को सिहरन महसूस हुई। हल्की ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह टहलने निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। धूप निकलते ही कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन बादलों के आते ही ठंडक फिर बढ़ गई। मौसम में आए इस बदलाव का असर बाजारों और ग्रामीण इलाकों में भी देखा गया। खेतों में काम कर रहे किसानों को ठंडी हवा के कारण परेशानी हुई, वहीं स्कूली बच्चों को भी सुबह के समय ठिठुरन का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव से सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायतें बढ़ सकती हैं। लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यक गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले एक-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.