मऊ, फरवरी 6 -- मऊ। जनपद में शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, तेज हवा चलने के कारण गलन का असर अब भी बना हुआ है। कोहरे से मुक्ति मिलने के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है और यातायात सुचारु रूप से चलता दिखा। शुक्रवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 81 दर्ज किया गया, जो बेहतर श्रेणी में आता है। कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं की फसल लगाने वाले किसानों को सलाह दी है कि यदि वे अपनी फसल की दो बार सिंचाई कर चुके हैं, तो अब केवल हल्की सिंचाई ही करें। तेज हवाओं के कारण अधिक पानी देने से फसल के गिरने की आशंका बनी हुई है।

हिंदी हिन्...