बिजनौर, फरवरी 3 -- मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरा इतना घना था कि बारिश की बूंदों की तरह गिरता महसूस हुआ। इसके कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोग बेहद धीमी गति से अपने गंतव्य तक पहुंचे। दोपहर में तीन बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंट गया और सूर्य देवता ने दर्शन दिए। धूप में गर्माहट महसूस नहीं हुई है। वहीं अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह के समय कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता बेहद कम रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग रुक-रुककर आगे बढ़ते नजर आए। कोहरे के चलते कई घंटों तक वाहनों की रफ्तार सुस्त बनी रही। हाइवों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.