जौनपुर, मार्च 16 -- जौनपुर, संवाददाता जिले भर में रंगों का पर्व होली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को मनाया गया। सुबह से दोपहर तक होली का हुड़दंग चलता रहा। लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते नजर आए। युवाओं की अलग अलग टोली घर घर जाकर होली खेली। महिलाओं ने भी अपनी टोली के साथ पास पड़ोस के लोगों को रंग में सराबोर करती नजर आयी। होली के दिन 14 मार्च को महिलाएं सुबह तड़के रसोई सम्भाल लीं। नौ बजे तक विभिन्न प्रकार के पकवान बनायी। बारी बारी से गांव व पड़ोस के लोग आते गए और खेलकर रंग से सराबोर करते रहे। रंग खेलने के बाद सभी को गुझिया, पापड़, चिप्स खिलाकर स्वागत किया गया। उधर युवाओं की टोली भी दरवाजे दरवाजे जा कर जो जहां जिस हालत में मिला उसे रंगों से सराबोर करते रहे। पर्व को लेकर गजब की मस्ती छाई रही। दोपहर बाद होली मिलने का सिलसिला शुरू हुआ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.