रामपुर, जनवरी 13 -- कड़ाके की सर्दी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को भी सुबह से वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में हाईवे पर वाहन सवारों को गुजरने में मुश्किल हुई तो आम जनमानस को सर्दी में ठिठुरना पड़ा। कोहरे के साथ-साथ सर्द हवाओं का प्रकोप भी बना हुआ है। हालांकि, दोपहर के समय में भी धूप निकलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी सात दिनों तक सर्दी से कोई राहत के आसार नहीं हैं। इस दौरान कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। ऐसे मौसम में खेती-किसानी को फायदा पहुंच रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.