पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।गुरुवार को सुबह से पुरबिया हवा चली तो बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान नीचे गिर गया। गुरुवार का अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.01 डिग्री सेल्सियस बताया गया जबकि बुधवार का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस था। पिछले 24 घंटे की अपेक्षा तापमान के नीचे गिरने का कारण नमी युक्त पुरवइया हवा बताया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा क्योंकि पुरवइया हवा चलती रहेगी। हालांकि समुद्र तल से ऊपर एक द्रोणी रेखा और अफगानिस्तान की तरफ से वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारत के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, परंतु इसका असर बिहार के सीमांचल पर होने की उम्मीद नहीं...