अमरोहा, जनवरी 20 -- अमरोहा, संवाददाता। सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से राहत दी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। न्यूनतम तापमान नौ जबकि अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई बढ़ोतरी के बाद लोगों ने खुलकर धूप का आनंद लिया। धूप निकलते ही बाजारों में रौनक लौट आई। मुख्य बाजारों, चौराहों और पार्कों में लोगों की चहल-पहल रही। दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। स्कूली बच्चों ने भी लंबे अवकाश के बाद सुबह में स्कूलों की ओर रुख किया। मौसम के बदले मिजाज से बुजुर्गों संग बच्चों को खासी राहत मिली है। हालांकि सुबह-शाम में ठंड का असर अब भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.