पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को सुबह से कड़ी धूप निकल गई। सुबह से पुरवइया हवा चलती रही जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि पिछले दो दिनों से हो रही छिटपुट वर्षा के कारण मौसम की आद्रता बनी रही तो उमस भरी गर्मी का आलम छाया रहा। इस दौरान पिछले दिनों की अपेक्षा तापमान बढ़ गया। बुधवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था और इससे भी पूर्व सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस था। 17 और 18 अप्रैल को सीमांचल कई स्थानों में वर्षा के आसार पूर्वानुमान इंडेक्स में...