श्रीनगर, फरवरी 2 -- भूकंप के लिए सबसे संवेदनशील इलाकों से एक जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आया। जानकारी के मुताबिक भूकंप कीतीव्रता का 4.6 रही। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप तब आया जब लोग भीषण ठंड के बीच सुबह सुबह अपने घरों में सो रहे थे। तभी करीब 5.35 बजे धरती डोलने लगी। भूकंप का केंद्र पत्तन इलाका था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह भी पढ़ें- 61% देश पर भूकंप का खतरा, भारत का नया सिस्मिक मैप जारी; हिमालयी इलाके पर संकट इस बीच सोमवार सुबह करीब 3.30 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (NCS) के एक बयान क...