पटना, जनवरी 16 -- बिहार में लोगों को अगले एक पखवाड़े तक सुबह और शाम में ठंड का एहसास होगा। लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में अगले दो-तीन दिनों तक विशेष बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। दो दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसका प्रभाव दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के अधिक जिलों में रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बिहार का न्यूनतम तापमान 5.9 से 12.2 और अधिकतम तापमान 20.8 से 25.4 डिग्री के बीच रहा। प्रदेश का सबसे कम तापमान 5.9 डिग्री भागलपुर के सबौर में और सबसे अधिक तापमान 25.4 डिग्री कैमूर में रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.