अंबेडकर नगर, जनवरी 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मौसम का मिजाज मिला जुला हो गया है। सुबह और शाम के साथ रात में कड़ाके की ठंड हो रही है, जबकि दिन में उमस का एहसास हो रहा है। गुरुवार को दिन और रात का मौसम कुछ इसी तरह का ही रहा। भोर में भीषण कोहरा, सुबह धुंध के साथ बर्फीली हवा चली। वहीं दिन में तेज धूप हुई। सुबह भीषण कोहरे से विजिबिलिटी यानि दृश्यता महज 30 मीटर रही। इसके आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। तेज गलन से लोग ठिठुर रहे थे। हालांकि दिन में चटख धूप हुई। इससे बंद स्थानों पर तो राहत रहा मगर खुले में उमस हुई। तापमान में भी उछाल हुआ। जिले का औसत तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते बुधवार की रात में कड़ाके की ठंड हुई। दिन का तापमान स्थिर रहा, मगर जनपद में रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.