फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दोआबा में भी दिखने लगा है। पहाड़ों से होकर आ रही तेज पछुआ हवा ने वातारण में पूरी तरह से ठंडक घोल दी है। सुबह और रात के समय पारा गिर कर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। इसकी वजह से रात में रजाई के अंदर भी लोगों को गलन का एहसास हो रहा है। मंगलवार को शाम में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा। गलन भरी हवाओं के साथ जिले में सर्दी बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से दिन-ब-दिन पारा गिरता जा रहा है। हालांकि दिन में निकली धूप सर्दी से राहत दे रही है। मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर आठ पर पहुंच गया। वहीं पछुआ हवा के चलते दिन में भी ठंडक का असर रहा। बूढ़े-बुजुर्गों को भोर में उठने से ठंडक रोकती रही। इसकी वजह से बच्चों से लेकर बूढ़े तक देर से सो कर उठे। सुबह ही सूर...