कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में ठंड ने अब अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण शीतलहर का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम चल रही तेज ठंडी हवाओं ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि सुबह 10 बजे तक भी बाजारों में रौनक कम ही नजर आ रही है और लोग केवल बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोहरे की चादर, सड़कों पर धीमी रफ्तार ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे सड़क यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर और कम गति से चलना पड़ रहा है। कई इलाकों में स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को खास दिक्कतें हो रही हैं। अ...