हाथरस, दिसम्बर 2 -- हाथरस। दिसंबर का महीना लगने के साथ ही सर्दी के तेवर और ज्यादा तल्ख हो गए हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को दिन में धूप के तेवर भी नर्म रहे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। दूसरी ओर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु में आए तूफान की वजह से वहां झमाझम बारिश हो रही है। बर्फबारी और दक्षिण के राज्य में आए तूफान का असर अब उत्तर भारत के राज्यों में साफ-तौर पर देखा जा रहा है। जिसके चलते अब धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात को लोग सर्दी से बचाव को लेकर गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.