बुलंदशहर, नवम्बर 23 -- सुबह-शाम ठंड की दस्तक कंपकंपी बढ़ा रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं से कपकपाने वाली ठंड महसूस होने लगी है। रविवार की सुबह हल्की ठंडी हवा चली तो लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सुबह आठ बजे के बाद जैसे ही धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। सूर्यदेव के दर्शन होने पर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को सुबह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। लोगों ने कपकपाने वाली ठंड महसूस की। दिन बढ़ने के साथ ही मौसम साफ हुआ तो धूप निकली। गुनगुनी धूप ने सर्द हवाओं के बीच राहत दी। लोग घरों से निकले और गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दोपहर के समय तेज धूप से मौसम हल्का गर्म रहा। शाम ढलते ही ठंड का मौसम बढ़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.