मुंगेर, दिसम्बर 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मंगलवार को भी मुंगेर का मौसम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। हल्के बादलों के साथ पूरे जिले में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो गई। यही स्थिति शाम में भी थी।सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए चलना पड़ा। खासकर सुबह के घंटों में कोहरे का असर इतना अधिक रहा कि, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिनभर हल्की पश्चिमी हवाएं चलती रहीं, जिससे ठंड और कनकनी में और इजाफा हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर सुबह और शाम के समय अधिक महसूस किया गया। हालांकि, दोपहर लगभग एक बजे के बाद धूप निकली, लेकिन उसमें गर्मी नहीं थी। धूप के बावजूद ठंड से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली और सर्द हवाओं के कारण कनकनी से लोग परेशान रहे और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। म...