अररिया, जनवरी 12 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सोमवार की सुबह घने कोहरे ने लोगों को फिर कंपा दिया। सुबह के समय दृश्यता इतनी कम थी कि सड़क पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। ठंडी हवाओं के बीच गलन ने लोगों को रजाई और अलाव का सहारा लेने को मजबूर कर दिया। सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया,जिससे लोगों को खासा ठिठुरन महसूस हुई। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज बदला और आसमान से झांकती चटख धूप ने ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। कई दिनों बाद निकली तेज धूप ने न केवल गलन को कम किया। बल्कि लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी लौटा दी। गांवों से लेकर शहर तक के लोग घरों के आंगन, छत और चौपालों में धूप सेंकते नजर आए। धूप निकलते ही बाजारों में भी रौनक लौट आई। दुकानों पर भीड़ बढ़ी और बच्चे पार्कों में खेलते दिखे। धूप ने सबसे ज्यादा राहत बु...