सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। मौसम बदलने के साथ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है, क्योंकि सुबह शाम की ठंड वफीर्ली हवा, कोहरा और दिन में निकलने वाली धूप लोगों को बीमार कर रहीं हैं। पछुआ हवा चलने से लोग धूप निकलने के बाद भी ठंड का एहसास कर रहे हैं। साथ ही मौसम के करवट लेने से एक बार फिर से ठंड लौट गई है। शनिवार को भोर में कोहरा पड़ने से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे। वर्फीली हवाओं ने शरीर में सिहरन पैदा की इससे लोग ठिठुरे नजर आए। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाया रहा। रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से लोग तेजी से बीमार पड़ रहें है, इसके अलावा फसलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने लगा है। इससे किसान काफी परेशान हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। शनिवार को मेडिक...