देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। सुबह और शाम की ठंड से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। वायरल इंफेक्शन की वजह से बीमार हो रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बुखार, सर्दी, खांसी, श्वास से पीड़ित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। करीब अस्सी प्रतिशत मरीज इससे पीड़ित आ रहे हैं। इनको ठीक होने में पांच से एक सप्ताह का समय लग रहा है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में धूप तो सुबह और शाम को ठंडी हवा परेशानी बढ़ा दे रही है। इस समय वायरस ग्रोथ करते हैं। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। वायरस के संक्रमण की चपेट में बच्चे आ रहे हैं, जिससे तेज बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। इसके अलावा खांसी, नाक व आंख से पानी आ रहा है। साथ ही आंख चिपक जा रही है। कु...