चंदौली, फरवरी 2 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में इधर बीच कई दिनों से कोहरा और गलन का असर तेज हो गया है। रविवार को जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह दृश्यता 25-30 मीटर तक रही। इससे वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। वहीं रेलमार्ग पर भी कोहरे का असर रहा। रविवार को 12 बजे तक अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह कोहरा छाने से आवागमन में परेशानी हुई। वहीं सुबह दस बजे हल्की धूप निकली लेकिन इसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकलने से लोग परेशान रहे। वहीं शाम होते ही हवा के चलते गलन से लोग घरों में दुबक गए। गलन से रात में यात्रा करने वाले राहगीरों, यात्रियो का आवागमन करने में दिक्कत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...