वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने गुरुवार दोपहर बाद हवा का रुख बदल गया। इससे न्यूनतम तापमान गिरावट आई और शाम होते गलन एक बार फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ गुजरने के बाद ला-नीना के प्रभाव से मैदानी इलाकों में फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 12 से 14 और न्यूनतम तापमान 5 से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इससे पहले पुरवा हवा चलने से सुबह आठ बजे धूप निकल गई। कई दिनों सुबह धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। बाबतपुर स्थित मौसम विभाग के कार्यालय अनुसार शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहेगा और दिन में हल्की धूप रहेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.