बिजनौर, फरवरी 8 -- जिले में सुबह व शाम के समय ठंड का असर बना हुआ है, जबकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। सुबह के वक्त हल्की ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। रविवार को सुबह हल्की ठंड और नमी के कारण हवा में ठंडक महसूस की गई। दिन में धूप निकलने से ठंड से मौसम राहत मिली। मौसम साफ रहने से बाजारों और सड़कों पर सामान्य चहल-पहल नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम शनिवार से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह के समय आर्द्रता 88 प्रतिशत रही, जो दोपहर बाद घटकर 40 प्रतिशत पर पहुंच गई। मौसम विभाग नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी, जबकि ...