बुलंदशहर, फरवरी 16 -- बुलंदशहर। फरवरी के पहले ही पखवाड़े में इतनी गर्मी ने हैरान कर दिया है। तापमान चढ़ने का पूर्वानुमान तो था, लेकिन गर्मी इतनी तेजी से बढ़ने की उम्मीद नहीं थी। हालांकि रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह ठंड के बाद धूप निकलने पर राहत मिली। दोपहर तक मौसम साफ रहा। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी गर्मी का मौसम बना हुआ है। रविवार को हल्की धुंध के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुबह 8 बजे मौसम साफ हुआ और सूर्यदेव के दर्शन हुए। दिन बढ़ने के साथ ही धूप का असर तेज हो गया। दोपहर के समय तेज धूप के चलते मौसम में गर्माहट रही। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बारिश ...