संभल, फरवरी 1 -- जनपद में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार देर रात अचानक शुरू हुई बारिश तेज हवा के साथ रविवार सुबह करीब 10:30 बजे तक जारी रही। बारिश के साथ छाए घने कोहरे और तेज सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ठंड में बढ़ोतरी से लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं, खराब मौसम के चलते सड़क और बाजारों की रफ्तार भी थम सी गई। रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार सुबह बारिश और कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सड़कों पर वाहन कम नजर आए और जो वाहन चले भी वह धीमी गति से चलते दिखाई दिए। कई स्थानों पर लोग दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते नजर आए। खराब मौसम के कारण सुबह के समय बाजार देर से खुले। जबकि दोपहर तक बाजारों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.