सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- शिवहर। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। फिर कोहरा छाने लगी तथा ठंड़ में काफी बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को 10 बजे तक शहर और गांव कोहरे की चादर में लिपटा रहा। जबकि करीब 11 बजे के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन, शाम को पछुआ हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने आम जनजीवन के साथ-साथ लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पछुआ हवा के असर से तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। इसके कारण कभी ठंड बढ़ जाती है तो कभी दिन में गर्मी महसूस होने लगती है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। मौसम में आ रहा बदलाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने से सर्दी, ...