पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के महावीर मंदिर के बगल के किराना दुकान से सुवह के नौ बजे के करीब एक लाख रुपए की चोरी कर ली गई। घटना को लेकर व्यवसायी संजय पासवान ने थाना में लिखित शिकायत की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संजय पासवान को यह राशि सुबह ही बाजार के एक व्यक्ति ने कमेटी में जमा के रूप में दिया था। जिसे वह काउंटर के निचले गल्ले में रखकर बाहर सामान को सजाने में लगे हुए थे। इसी बीच उनके दुकान के सामने खड़ा एक लड़का ने एक दूसरे लड़का के ऊपर लिट्टी फेंका दिया। जिससे दोनों में बहस होने लगा जिसे देखने में लोग लग गए इसी बीच उनके गल्ला से किसी ने एक लाख रुपया निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने आसपास में खोजबीन भी किया परंतु कुछ पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...