बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- मौसम का मिजाज मंगलवार को पल-पल बदलता रहा। सुबह के समय बूंदाबांदी से मौसम ठंडा रहा। हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। दोपहर के समय धूप से गर्मी महसूस की गई। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 16 डिग्री पर पहुंचा, लेकिन अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के बाद 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अब मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट होगी। इससे ठंड का तेजी से बढ़ेगा। नवंबर महीने की शुरुआत से ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव से सुबह-शाम के साथ रात के समय तेजी से ठंड बढ़ती जा रही है। हालांकि दिन में अभी धूप से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह बूंदाबांदी का मौसम रहा। हल्की बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लोगों को ठंड का अहसास हुआ। दिन बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.