बुलंदशहर, अगस्त 2 -- मौसम का मिजाज दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। अब रोजाना सुबह के समय बारिश तो दोपहर धूप-छांव का मौसम बना हुआ है। इससे तपिश के साथ भीषण गर्मी से हाल-बेहाल हो गया है। हालात यह हैं कि शरीर से पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को तड़के बारिश से मौसम सुहाना रहा। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे तक बादल छाए रहे। इस दौरान गर्मी से राहत मिली। दोपहर के समय तेज धूप से तपिश का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को सुबह तड़के तक रूक-रूककर बारिश होती रही। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली, मगर बारिश के चलते जलभराव और कीचड़ से परेशानी झेलनी पड़ी। राहगीर और वाहन चालकों के साथ स्कूल जाने में बच्चों दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.