हापुड़, मई 27 -- हापुड़। जिले में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश और तेज धूप का खेल चल रहा है। सोमवार को सुबह रिमझिम बारिश हुई, इसके बाद आसमान में बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर में मौसम पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। धूप के संपर्क में आने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने हापुड़ में 25 और 26 मई को बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। 25 मई को सुबह से तेज बारिश हुई। इसके बाद दिन में अधिकांश रूप से बादल छाए रहे। दिनभर मौसम सुहाना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाजारों में भी अच्छी खासी चहल पहल नजर आई। इसके बाद सोमवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। इससे सोमवार की सुबह से मौसम सुहाना रहा। लेकिन फिर से बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.